स्वतंत्रता दिवस पर शराब दुकान रहेगी बंद

स्वतंत्रता दिवस पर शराब दुकान रहेगी बंद

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरे प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान देशी-विदेशी, कंपोजिट शराब दुकानें एवं मद्य भंडारण तथा एफएल-3 पर्यटन बार बंद रहेंगे.  आबकारी विभाग ने 15 अगस्त को ड्राईडे घोषित किया है. गुरुवार को इस आशय का परिपत्र आबकारी आयुक्त ने जारी किया. जारी परिपत्र के अनुसार सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं मद्य भंडारण भंडागार तथा पर्यटन बार मद्य भंडागार एवं मदिरा दुकानों को संलग्न अहातों को ड्राई डे पर पूरी तरह से बंद रखा जाएगा.