गर्भवती के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

गर्भवती के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को चक्रधरनगर पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले आरोपी युवक राहुल भारद्वाज पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना हसौद, जिला शक्ती, निवासी एक गर्भवती महिला जूटमिल के संत विनोबा नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है । इस महिला का थाना चक्रधरनगर के दीनदयालपुरम कालोनी में रहने वाले राहुल भारद्वाज से पूर्व परिचय है । राहुल भारद्वाज उक्त महिला को अपनी पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन दिया और दिनांक 19.03.2023 को अपने घर बुलाया । तब महिला उसके घर दीनदयालपुरम कालोनी गई । जहां राहुल भारद्वाज और उसकी मां तथा बहन द्वारा महिला को गाली गलौच कर उसके गर्भावस्था को जानते हुए उससे मारपीट किया जिससे महिला को अंदरूनी चोट लग गई।

महिला की शिकायत पर भादावी की धारा 294, 506, 323, 315, 34,के तहत मामला पंजीबद्ध कर आज मुख्य आरोपी राहुल भारद्वाज (31 साल) छोटे अतरमुड़ा गुरूनानक स्कूल के पीछे थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर,निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी की अहम भूमिका रही है ।