स्मृति सान्त्वना का विशेष सारस्वत समारोह

स्मृति सान्त्वना का विशेष सारस्वत समारोह
स्मृति सान्त्वना का विशेष सारस्वत समारोह

स्मृति सान्त्वना पत्रिका का सारस्वत समारोह और प्रो.रमेश चंद्र बेहरा की स्मृति सभा राउरकेला के छेंड़ कालोनी स्थित गोपबंधू पाठागार में आयोजित की गई थी।
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से प्रकाशित होने वाली प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका स्मृति सान्त्वना का विशेष सारस्वत समारोह छेड़ कालोनी के गोपबंधु पुस्तकालय, सभागार में आयोजित किया गया।
राउरकेला एन आई टी के दिवगंत प्रोफेसर रमेशचंद्र बेहरा द्वारा स्थापित उक्त सारस्वत समारोह में, जिसकी अध्यक्षता उक्त पत्रिका की सम्पादक सविता रानी बेहरा ने की और अध्यक्षता ऋषिकेश राय कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर भावेश चंद्र साहू ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेवी लोपामुद्रा महान्ति ,सम्मानित अतिथि डा•कृपासिंधु नायक एवं कवि बलराम राउल ने अपने वाक्तव्य में  प्रोफेसर बेहरा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने एक शिक्षक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की थी। 
इस अवसर पर सविता रानी बेहरा द्वारा लिखित प्रबंध पुस्तक 'बिमुग्ध चिंतन' का विमोचन अतिथियो द्वारा किया गया। 
पुस्तक समीक्षा विशिष्ट कवि तथा नाट्यकार वाग्मी राजीव पाणि ने किया। 
इस अवसर पर प्रोफेसर बेहरा की स्मृति में "सृजन दंपति सम्मान" महेन्द्र कुमार पटनायक और बिजय लक्ष्मी पटनायक को प्रदान किया गया। कवयित्री कनकलता मिश्र मानपत्र की घोषणा की। 

सभा का आरंभ अतिथियो द्वारा भगवान जगन्नाथ, गोपबंधु, और रमेशचंद्र बेहरा की तैलचित्र पर माल्यापर्ण,पुष्पाजंली और दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
नमिता दास ने मंत्रोच्चारण किया।रश्मी बाला मिश्र ने स्वागत संगीत गान किया। अतिथि परिचय स्नेहलता पटनायक ने दिया, और लक्ष्मण नाथ दास ने धन्यवाद अर्पण किया। 
सभा के द्वितीय पर्याय में कवि अभियंता अशोक कुमार पटनायक एवं कवि स्नेहलता पटनायक के संयोजन में कवितापाठ कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें कवि अतुल्य कुमार महाकाखुड़, मीनकेतन पशायत, ब्रह्मानंद पाढ़ी, संगीता, डाॅलीरानी ब्रह्मा, चितरंजन ब्रह्मा, ज्योसना कुमारी नायक, अजय कुमार महांति, बलराम राउल, सुशांत कुमार नायक, बिनीता महन्त, बिजयलक्ष्मी पटनायक, मंजूला रथ, राजकुमार महान्ति, बलराम राउल, आदी कवियों ने प्रमुख रूप से कविता पाठ की।