स्थानीय ट्रक मालिको की अनदेखी करने पर शिवा सीमेंट के प्रति रोष
जे एस डब्लू (J.S.W) सीमेंट कंपनी में स्थानीय ट्रक मालिकों की अनदेखी कर बाहरी ट्रक मालिकों को वरीयता दिए जाने से स्थानीय ट्रक मालिकों में आक्रोश देखा जा रहा है ।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुतरा में स्थित जेएसडब्ल्यू सीमेंट (J.S.W) को शुरू हुए लगभग डेढ़ वर्ष होने को आए ,जब यह कारखाना कुतरा में खुल रहा था तब कुतरा और इसके आसपास के अंचल में रहने वाले लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस प्लांट के खुलने से स्थानीय लोगों और स्थानीय गाड़ी मालिकों को रोजगार करने का मौका मिलेगा । कारखाना के खुलने से पहले स्थानीय लोग और गाड़ी मालिक इस कारखाने से जो उम्मीद लगाए बैठे थे उनकी सारी उम्मीद पर पानी फिर गया है।
जबकि स्थानीय लोगों एवम वेंडर, स्थानीय ट्रांसपोर्टर, गाड़ी मालिकों की उपेक्षा किया गया । कंपनी के इस सौतेले रवैया को देखकर स्थानीय गाड़ी मालिक, स्थानीय वेंडरों एवम कुतरा अंचल और उसके आसपास अंचल में रहने वाले लोगों में काफी रोष है ।
गुस्साए स्थानीय लोगों का कहना है यह बहुत ही विचित्र बात है कि कंपनी स्थानीय अंचल के लोगों को अनदेखा कर बाहरी लोगों को ज्यादा तहजीब दे रही है । स्थानीय गाड़ी मालिकों का कहना है हम स्थानीय गाड़ी मालिकों को कंपनी पुरी तरह से अनदेखा कर बाहरी गाड़ी मालिकों को काम दे रही है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिवा सीमेंट कंपनी 1956 एक्ट की अनदेखी कर रहे हैं। किसी भी कंपनी को देश के हिस्से में कहीं भी स्थापित करने से पहले कुछ सरकारी मापदंडों का पालन करना पड़ता है, जिसमें स्थानीय लोगों को कंपनी के कामों में वरीयता दी जाती है। यहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है सिर्फ बाहरी राज्यो से आए लोगों और गाड़ी मालिकों को काम दिया जा रहा है ...स्थानीय गाड़ी मालिकों का कहना है जे एस डब्लू की इकाई शिवा सीमेंट कंपनी बाहरी गाड़ी मालिकों को सारा काम देगी तो हम स्थानीय गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी कहां चलाएंगे । स्थानीय लोगों का आरोप है कुतरा में स्थित जे एस डब्लू ( J.S.W) सीमेंट दो बाहरी कंपनियों को रखकर अपना सारा काम करवा रही है पर यहां पिछले कई वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों के लिए कंपनी के पास कोई भी रोजगार नहीं है ।





