स्कूल परिसर में बडी जेनरेटर रखे जाने से बच्चों को खतरा
राउरकेला के हिराकुद कालोनी में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय, हिराकुद कॉलोनी,के ठीक आगे किसी ने बड़ी बड़ी जेनरेटर (डीजे) रखा हुआ है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार स्कूल के आगे हमेशा 4/5 की संख्या में यह जेनरेटर रखा रहता है। स्कूल परिसर में इस तरह की बड़ी बड़ी जेनरेटर रहने से स्कूल में आने वाले छोटे छोटे बच्चों जिनकी उम्र 5 से 10 साल तक होती है, को खतरा हो सकता है। कभी भी किसी तरह की दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। स्कूल परिसर में इस तरह की भारी मशिने किसकी इजाजत से रखी गई है यह बहुत बड़ा प्रश्न है।





