ब्राउन शुगर कारोबार सरगना का मुखिया गिरफ्तार

सफेद जहर अर्थात ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त मुख्य सरगना का भाई पुलिस कि गिरफ्त में 

ब्राउन शुगर कारोबार सरगना का मुखिया गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले राजगांगपुर थाना की पुलिस कुछ दिनों से सफेद जहर अर्थात ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्त करने में लगी है |

आपको बता दें कि राजगांगपुर पुलिस को बीते माह ब्राउन शुगर के करोबार में लिप्त लगभग 8 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है,इस सफेद जहर के कारोबार में लिप्त मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर के कारोबार में सामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

जिसमें मुख्य आरोपी के भाई को भी इस कारोबार में लिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया है | इन लोगों पास से 5.ग्राम 390 मिली ग्राम ब्राउन शुगर समेत हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 16 सी 1188 के साथ 10 हजार 810 रु नगद , बरामद की गई है | गिरफ्तार अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट चालान कर दिया गया है, जहां जमानत ना मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया | राजगांगपुर थाना अधिकारी बिवस्त प्रधान द्वारा जहर का कारोबार करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई करने से शहर वासियों के बीच प्रसंशा के पात्र बने हुए है |