स्कूटी चालक को सीट बेल्ट ना बांधने का जुर्माना
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
स्कूटी चालक को झारसुगुड़ा आरटीओ की तरफ से आया ई चालान का मैसेज इस अंधेरगर्दी की शिकायत परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से की है।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में अजीबो गरीब घटना प्रकाश में आया है जहां कार के बिना सीट बेल्ट के चलाने पर जुर्माना ( भरते तो सुना है, आप लोगों ने लेकिन स्कूटी चला रहे व्यक्ति को सीट बेल्ट नहीं बांधने के लिए जुर्माना किया गया है। जूर्माने की रकम ई चालान के ज़रिए मिलने का मामला सामने आया है। इस अंधेरगर्दी की शिकायत ई चालान पाने वाले स्कूटी चालक ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि आम तौर पर दुपहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कार चालक पर जुर्माना लगाया जाता है। अभिषेक कर नामक व्यक्ति को स्कूटी के लिए सीट बेल्ट नहीं पहनने का जुर्माना लगाया गया है।
राजगांगपुर में अभिषेक कर निजी कंपनी का कर्मचारी है, अचानक उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि स्कूटी पर सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए उसका एक हजार का ई चालान कटा है एक सप्ताह के अंदर एक हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
यह मैसेज पड़ोसी जिले झारसुगुड़ा से मिला। यह कैसे संभव है। उन्होंने इस बारे में झारसुगुड़ा के एमवीआई से बात की है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मेल कर इस अंधेरगर्दी की शिकायत करते हुए न्याय की अपील की। सरकार वाहनों की सुरक्षा और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए नवीनतम उपकरण लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, अगर इस घटना को देखें तो यह मामला समझ से परे है। यह कैसे हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है भविष्य में ऐसी भूल ना हो, इस मामले की पड़ताल कर उचित कदम उठाने की जरूरत है। अब देखना यह होगा की खबर प्रसारण के बाद सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है जबकि इस मामले की शिकायत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक की गई है।





