हरमोहन प्रहराज स्मारक क्रिकेट डीपीएस ने जीती ट्रॉफी

हरमोहन प्रहराज स्मारक क्रिकेट डीपीएस ने जीती ट्रॉफी

सतीश शर्मा (उप संपादक) 

यहां आयोजित 11वें हरमोहन प्रहराज स्मारक अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) टीम की जीत के साथ हुआ।
रविवार को सेक्टर-18 स्थित जिमखाना मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। डीपीएस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षदीप सिंह ने 75 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 87 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीपीएस के बल्लेबाजों ने 26.1 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डीपीएस की ओर से आयुष्मान सेठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 92 रन बनाए, जबकि रेहान अली ने 33 रन का योगदान दिया।
मैच में आयुष्मान सेठी को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल के हर्षदीप सिंह को ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।
इस मैच में छायाकांत त्रिपाठी और प्रसन्न महांति ने अंपायर की भूमिका निभाई।
राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी अविनाश खटुआ सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।
जिमखाना के सचिव संदीप्त दास, विनोद सिंह, सी.डी. सुनील और आलेख बारिक ने टूर्नामेंट के संचालन में सक्रिय सहयोग किया।