राजगांगपुर में कल पहुंच रहा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में कल दिनांक 7 फरवरी को राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन रानी बंद खेल मैदान में होगा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय सारणी इस प्रकार रखा गया है -
टीसीआई चौक- सुबह 11 बजे
वेदव्यास- सुबह 11:15 बजे
नुआगांव- सुबह 11:30 बजे
कांसबहाल- सुबह 11:45 बजे
रामबहाल- 12 बजे
रानीबांध- दोपहर 12:15 बजे
अपराह्न का भोजन
कुतरा- दोपहर 1:30 बजे
गरपोश चौक- दोपहर 2 बजे
यह सूचना राजगांगपुर टाउन अध्यक्ष देवरंजन विनोद द्वारा दी गई है, इस आगमन को लेकर कांग्रेस दल मे भारी उत्साह देखी जा रही है। सभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु आज ही से पूरे लगन के साथ काम में जुट गए हैं।





