सौ वेन्टीलेटर के साथ गहन देखभाल इकाई का लोकार्पण

राउरकेला शहर में गुरिंदर सिंह को भाजपा राज्य प्रवक्ता धिरेन सेनापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में संक्रमित लोगों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए साधुवाद दिया है।  

सौ वेन्टीलेटर के साथ गहन देखभाल इकाई का लोकार्पण

सुभाष गुप्ता ( संवाददाता )

राउरकेला : केन्द्रीय मंत्री धरमेंन्द्र प्रधान के द्वारा राज्यमंत्री नवकिशोर दास,सुंदरगढ़ जिला के सांसद जुएल ओराम,जिला के सभी बिधायको एवं  भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड़ के आइ.पी.जी.आई.आदि सम्मानित अतिथियो की उपस्थिति में 
सौ वेन्टीलेटर के साथ गहन देखभाल इकाई (आइ.सी.यू.) का राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल परिसर में स्थित सुपर स्पेसियलीटी अस्पताल में लोकार्पण करने के लिए जिला भाजपा इकाई की ओर से आभार व्यक्त किया गया है।

इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि आगामी दिनों में यह सुविधा कोविड रोगियों के लिए बेहतर गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करेगी जिससे कई लोगों की जान बच सकेगी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।"  जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन प्लांट के पास एक बड़े कोविड देखभाल केन्द्र की स्थापना का आह्वान किया है, वहीं राउरकेला के लोगों के लिए यह गर्व की बात है क्योंकि सेल भी राउरकेला में 500 सय्या का कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की जिम्मेदारी उठा रहा है।  

वर्तमान समय में खान क्षेत्रो में स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दिया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सुंदरगढ़ जिले का भी दौरा किया और प्रभावित मरीजों का हालचाल जानने के लिए राउरकेला के सभी कोविड अस्पतालों का दौरा किया, जिसमें राउरकेला के विभिन्न ब्लॉको और पंचायत स्तर के कोविड केयर अस्पताल, एनटीपीसी केविड अस्पताल भी शामिल हैं।  

लोकसभा सदस्य जुएल ओराम ने कहा कि इसके अलावा, सेल को सुंदरगढ़ जिले के कोइडा में 100 कोविड सय्या और 50 ऑक्सीजन की क्षमता के साथ केन्दुझर जिले के बोलानी और बड़बिल में ऑक्सीजन सुविधा स्थापित करने का काम सौंपा गया है ।ओडिसा को अबतक 74 लाख, 86 हजार,140 टीका उपलब्ध कराया गया है।जिनमें से 68 लाख,57 हजार,660, टीका केंद्र सरकार द्वरा उपलब्ध कराया गया है। निगम तथा सेल को इस टीका करण अभियान में शामिल होकर अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए ।  

सेल को अनुरोध किया गया है कि वे सुंदरगढ़ में लोगों को मुफ्त में टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी ले।इस अवसर पर मंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुन्दरगढ़ जिला,जिला प्रशासन और सभी सामाजिक तथा राजनैतिक संगठनो  की मदद से शत-प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला जिला हो सकता है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ऑक्सीजन इकाइयों से तरल मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन और आपूर्ति में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दे रही है।  इस साल अप्रैल से अब तक इस संयंत्र से ओडिशा सहित देश के विभिन्न राज्यों को 10,000 टन से अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है।  भारत सरकार और ओडिशा सरकार के सहयोग से ओडिशा में स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दी जा रही है।  कॉर्पोरेट संस्थानों, विशेष रूप से केंद्रीय पीएसयू द्वारा ओडिशा में लगभग 5,000 कोविड सैय्या और 1,000 वेंटिलेटर स्थापित किए जा रहे हैं।  हम में से कई लोगों के लिए ओडिशा में केरोना महामारी के इस लड़ाई में ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना प्रेरणादायक है।  
राउरकेला शहर में गुरिंदर सिंह को भाजपा राज्य प्रवक्ता धिरेन सेनापति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में संक्रमित लोगों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए साधुवाद दिया है।