सोरडा़ एवं बारीलेप्पटा में बढ़ रही है चोरी की घटनाएं
नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ व बारीलेप्पटा पंचायत क्षेत्र में बढ़ रही है चोरी की घटनाएं।
सुत्रो से प्राप्त सूचना के अनुसार नूआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा पंचायत के बिभिन्न टोलीयो / गाँवो से रात्री के वक्त चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।एक ओर जहाँ सोरडा़ पंचायत अंतर्गत पोखरा टोली से पालतू पशु पक्षियो के चोरी होने की खबर है।पोखरा टोली से अलग अलग रात्रियो में पालतू मुर्गी, एवं बकरी की चोरी होने की सूचना है।
वही बारीलेप्पटा पंचायत क्षेत्र के बारीलेप्प्टा ग्राम के घरो एवं दुकानो में चोरी होने की सूचना है।
इस क्षेत्र में आए दिन छोटी-मोटी चोरी की घटना होती रहती है।
कई बार चोर पकडा़ जाता है तो कई बार चोर का पता लग ही नही पाता।





