सैकडो लोगों को मिला मुफ्त नेत्र जांच का लाभ
बिसरा पंचायत क्षेत्र में आनेवाले मारवाडी़ मुहल्ला में आज इंडियन जोर्नालिस्ट एसोसिएसन, नेशनल ह्यूमन राइट्स ने संयुक्त रूप से जय प्रकाश अस्पताल के सहयोग से आँखो का मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित किया था। इस शिविर में बिसरा व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकडो़ लोगों ने अपने आँखो का जाँच करवाया।
जिन लोगों को केवल समान्य दृष्टीदोस की समस्या थी उन्हें तत्काल चश्मा दिया गया, और जिन लोगों को शल्य चिकित्सा की जरूरत है उन्हें आगामी दिनों में जयप्रकाश अस्पताल में बुलाया गया है जहाँ उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया की जाएगी।
जिन लोगों को अस्पताल में बुलाया गया है उन्हें घर से अस्पताल तक आनेजाने की व्यवस्था व अस्पताल में रहने के दौरान भोजन आदि की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
इस शिविर को सफलता पूर्वक आयोजित करने में इंडियन जोर्नालिस्ट एसोसिएसन के एकबाल हुसैन,राजन शर्मा, हरहर शम्भू चौधरी,राजिव कुमार, लखन लोहार, बिरसा मुंडा, के साथ बोटो स्वाईं, आदि पत्रकारो एवं नेशनल ह्युमन राइट्स के आशा, तारा, सुषमा सिंह,रितेस प्रजापति, अमर आदि लोगों का बिशेष सहयोग रहा।





