हल्की आंधी में गिरी 30 फिट की प्रतिमा उच्च स्तरीय जांच की मांग

हल्की आंधी में गिरी 30 फिट की प्रतिमा उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रेस विज्ञप्ति : भाजपा 

भाजपा की राउरकेला इकाई ने छेड़ कालोनी में विश्वकप हाकी के अवसर पर स्थापित की गई हाकी खिलाड़ी की प्रतिमा के गिरने को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए है, और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। 

 आज भाजपा के पानपोष संगठनिक जिलाध्यक्ष लतिका पटनायक के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राउरकेला स्मार्ट सिटी सीईओ से मुलाकात कर हल्की आंधी में 30 फुट ऊंची प्रतिमा का उखड़ जाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए एक पत्र जारी किया।

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के निर्माण के दौरान बनी यह प्रतिमा कैसे मामूली तूफान में गिर गई, इसने आम जनता के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं।  भाजपा ने सवाल किया कि यह घटिया काम कैसे किया गया और प्रशासन क्या कर रहा है।  भाजपा ने तत्काल उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।  सीईओ ने खुलासा किया कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है और कार्रवाई की जाएगी।