सेप्टिक टैंक में बालक का शव मिलने से अंचल में मातम और आक्रोश
बण्डामुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले चम्पा गढ़ में एक 6 वर्षीय बालक की मौत नये बन रहे सेप्टिक टैंक में गिर जाने से हो गई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बालक का नाम अरब सिंह पुत्र मनोज सिंह था ।
लोगों का कहना है कि बालक बीते कल की शाम से लापता था। परिजन और आस पडोस के लोग स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसे पूरी रात खोजते रहे, पर वह नहीं मिला। सुबह किसी ने सेप्टिक टैंक में उक्त बालक की लास देखी।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मौके पर,डी वाइ एस पी जोन 2 अमरेंद्र सोण्ढो,बण्डामुण्डा थाना प्रभारी, श्रीकांत खमारी , प्लांट साइट थाना प्रभारी , विवस्त कुमार प्रधान, अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल का निरिक्षण किया और आगे की कार्यवाही का अस्वासन दिया।
आपको बता दे कि बीते कल की शाम गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकलने से रात 10 बजे तक चारो ओर भीड़ भाड़ का माहौल था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि बालक भटक कर किसी ओर चला गया होगा। पर अगले दिन सुबह बालक का शव सेफ्टी टैंक में मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई। और मातम पसर गया। बालक का शव देखकर हर एक की आंखों में आंसू था। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि बालक का शव नीला पड़ गया था,जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।हत्या की आशंका ने अंजान हत्यारे के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
यह हत्या है या दुर्घटना ये तो जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा।





