के एस सुंदरम एनटीपीसी के नया परियोजना प्रमुख
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर केे कनिहा स्थित एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक के पद पर के.एस सुंदरम, सीजीएम, एनटीपीसी ने 1 अगस्त को श्रीनिवास राव की सेवानिवृत्ति के बाद परियोजना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। श्री सुंदरम 1988 में एनटीपीसी में शामिल हुए और बदरपुर से एक कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में अपना करियर शुरू किया। श्री सुंदरम को एनटीपीसी में 33 वर्षों का सेवा का अनुभव है और उन्होंने इस कंपनी के विभिन्न विभागों में कार्य किया है। एनटीपीसी में शामिल होने से पहले, श्री सुंदरम बिहार के बरोनी थर्मल पावर स्टेशन में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। श्री सुंदरम एक अनुभवी बिजली पेशेवर हैं और अपने साथ बिजली क्षेत्र में एक समृद्ध अनुभव लेकर आए हैं।





