प्रखंड स्तरीय नियुक्ति परामर्श शिविर
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
तालचर प्रखंड में दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना अंतर्गत तालचर प्रखंड स्तरीय नियुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन जिला उड़मास की ओर से किया गया ।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के रूप में तालचर प्रखंड अध्यक्ष बृंदावन बेहरा,तालचर प्रखंड सामुदायिक उन्नयन अधिकारी एस.मिश्र, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि,सरपंच अवनीकांत प्रधान, सीडीपीओ प्रमोदनी त्रीपाठी, और जिला समन्वयक उमाकांत गिरी आदि ने अपना योगदान दिया।
इस नियुक्ति परामर्श शिविर में २१ पंचायतों से आए १८ से ३५ वर्ष की आयु के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार परक परामर्श दिया गया ।
इस शिविर में २१ पंचायतों के १७८ युवक - युवतियों का नाम पंजीकृत किया गया, जिसमेें ७६ युवाओ के विभिन्न क्षेत्रों में तालिम प्राप्त करने की जानकारी कार्यालय सुत्रो से दी गई है।
अंगुल जिला ओड़मास की ओर से एक प्रचार गाड़ी के माध्यम से गांव-गांव में घुम-घुम कर इस शिविर में बेरोजगार युवाओं को आने एवं शिविर के बिषय में प्रचार किया गया था।





