पिछले 96 घंटो से शवगृह में पड़ा है एक अज्ञात शव
चक्रधरपुर रेलमंड़ल अंतर्गत आनेवाले बिसरा और भालूलता रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) बंडामुंडा़ द्वारा बरामद कर राउरकेला सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
इस संबंध में बंडामुंडा जीआरपी थाना में यूडी केस नंबर 15, दिनांक- 21.08.2024 को एक मामला दर्ज किया गया है।
यह शव किमी संख्या 392/10-12 डाउन लाइन पटरी पर बिसरा-भालूलता आर/एस के बीच मुख्य लाइन पर बरामद किया गया है। मृतक-अज्ञात है, मृतक एक पुरुष है, जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई गई है।
जीआरपी सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्यु का कारण चलती ट्रेन संख्या बीसीएन/सीईडी/एनएसीसी की चपेट में आना है।
शव को पिछले 96 घंटो से राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और अब तक इस शव की शिनाक्त नहीं हो पाई है।





