सूरजपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

सूरजपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

सूरजपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर। दिनांक 28.03.2025 को एसईसीएल भटगांव के सुरक्षा प्रहरी राजेश शुक्ला ने थाना भटगांव में सूचना दी कि ग्राम कपसरा बंद खदान महान-1 के पोखरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कपड़ा से बंधा पड़ा है। सूचना पर मर्ग कायम कर थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती के लिए पूरे जिले के थानों को सूचना दिया। 
मामले की सूचना पर उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती जल्द कराने, परिस्थितिजन्य एवं भौतिक साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। इसी बीच अज्ञात मृतिका के पहचान थाना प्रतापपुर में दिनांक 25.03.2025 को कायम किए गए गुम इंसान संतोषी कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी सरगीगुड़ा थाना देवभोग जिला गरियाबंद, वर्तमान पता ग्राम खोरमा- प्रतापपुर के रूप में हुई। मृतिका के शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका के मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर "थाना भटगांव में धारा 103, 238, 3(5) बीएनएस" के तहत मामला पंजीबद्ध किया। 
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने हत्या के आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस की विवेचना में पाया गया कि मृतिका का प्रेम विवाह वर्ष 2022 में राजेश चौधरी निवासी ग्राम केवरा के साथ हुआ था तत्पश्चात् डेढ वर्ष बाद इसका चचेरा भाई प्रमेन्द्र चौधरी के द्वारा अपने साथ गुपचुप तरीके से ग्राम खोरमा में किराये का मकान लेकर मृतिका को रखा था। दिनांक 25/03/2025 को मृतिका के गुमशुदगी के संबंध में गलत हुलिया बताकर वास्तविक बातों को छुपाकर थाना प्रतापपुर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर प्रमेंद्र चौधरी को पकड़ा।
 पूछताछ पर प्रमेन्द्र ने बताया कि वह संतोषी के चरित्र पर शंका के कारण उससे पीछा छुड़ाने के उद्धेश्य से दिनांक 22/03/2025 के रात्रि में उसके गले में कपड़े से बांधकर अपने किराये के मकान ग्राम खोरमा में हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद अपने भाई राजू चौधरी को फोन पर सूचना दी कि संतोषी बच्चे को छोड़कर कही चली गई है तब राजू अपने मॉ कलेश्वरी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा, जहां संतोषी मृत पड़ी थी जिसे पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। प्रमेन्द्र और राजू दोनों मिलकर शव को कंबल में लपेटकर तीनों प्रमेन्द्र के मोटरसाइकिल में पहले ग्राम केवरा गए जहां कलेश्वरी को बच्चे के साथ उतार दिए और शव छिपाने के लिए ग्राम कपसरा स्थित बंद महान 01 कोयला खदान के पोखरी में ले जाकर पानी में डाल दिए और वापस आकर आस पड़ोस के लोगों को झूठ कहा कि संतोषी कही चली गई है। आरोपियों के निशानदेही पर 2 मोटरसाइकिल और मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) प्रमेन्द्र चौधरी पिता लालसाय चौधरी उम्र 22 वर्ष (2) राजू चौधरी पिता लाललाल उम्र 28 वर्ष (3) कलेश्वरी चौधरी पति लालसाय उम्र 43 वर्ष तीनों निवासी ग्राम केवरा, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया है। 
 इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई बजरंगी चौहान, कुसुमकांता लकड़ा, प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा, महिला प्रधान आरक्षक अरूणा बिसेन, आरक्षक राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा, दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल, संतोष जायसवाल व राधेश्याम साहू सक्रिय रहे।