कोयला खान में कार्यरत ठेका श्रमिक लापता

कोयला खान में कार्यरत ठेका श्रमिक लापता

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

अंगुल जिला के तालचर स्थित एक कोयला खान में कार्यरत ठेका श्रमिक के लापता होने की खबर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचर के भुवनेश्वरी कोयला खान में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत तालचर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले गुरूजांग ग्राम के स्वाधीन दास नामक 25 वर्षिय युवक बीते गुरुवार के दिन काम करने खान में गया था,संध्या पाँच बजे काम से छुट्टी होने के बाद वह  अपने पिता प्रकार दास को फोन द्वारा सूचित करता है कि मैं अपने एक मित्र के घर में हूँ और मुझे घर आने में देरी होगी। 
जब काफी देर तक स्वाधीन दास घर ना लौटा तो पिता ने उसे कई बार काल पर स्वाधीन का मोबाइल स्विचआफ बता रहा था। 
सशंकित परिजनो द्वारा सभी संभावित स्थानो में उसे तलाशने की कोशिश की गई परंतु निराशा ही हाथ लगी।
इसके बाद पिता श्री दास द्वारा स्थानीय थाना में बेटे की गुमशुदा होने की लिखित शिकायत दी गई। आज तीन दिन बितने के बाद भी लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया हैं।