भारतीय ने वेल्स पर चार गोल दाग कर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई

भारतीय ने वेल्स पर चार गोल दाग कर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

ओडिशा में खेले जा रहे पुरूष हाकी विश्व कप में भारत ने वेल्स को 4-2 हराकर हाकी विश्व कप में  कप में दर्ज की दूसरी जीत।
 हॉकी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने वेल्स को हरा दिया है.भारतीय टीम की यह विश्व कप में दूसरी जीत है। खेल के पहली पारी में ही  भारत ने बना ली थी 2-0 से बढ़त बना ली थी। 
भारत की ओर से शमशेर सिंह ने 21वें मिनट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया. शमशेर सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर में तेज शॉट मारा जिसे रोकने में वेल्स के गोलकीपर असफल रहे।

वही दूसरी पाली (हाफ टाइम के बाद) में भारत का दूसरा गोल मैच के 32वें मिनट में आया. टीम के लिए दूसरा गोल आकाशदीप सिंह ने किया।आकाशदीप यहीं नहीं रूके उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन करते  हुए मैच के 45वें मिनट में एक और शानदार गोल किया। वहीं टीम की जीत मैच के 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग कर पक्की कर दी।उन्होंने पेनाल्टी के जरिए भारत के लिए चौथा और अपना पहला गोल दागा।

भारत को अब क्वार्टर फाइनल के लिए खेलना होगा क्रॉसओवर मुकाबला ।वेल्स के खिलाफ इस प्रतियोगिता में बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय टीम को सीधे तौर पर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। भारत को क्वार्टर फाइनल में सीधे पहुंचने के लिए वेल्स को 8-0 से हराना था पर टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पाई। दरअसल, ग्रुप में टॉप करने वाली टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलनी है। भारत के पूल डी में इंग्लैंड 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर है।इस पूल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रॉसओवर खेलना होगा।