सांसद ने किया कोविड रोगियों से मुलाकात

सांसद ने किया कोविड रोगियों से मुलाकात

सुंदरगढ़ के सांसद तथा सासदिये प्रतिरक्षा कमिटी अध्यक्ष जुएल ओराम आज  राउरकेला स्थित बिभिन्न कोविड अस्पतालों के दौरे पर थे | उन्होंने सबसे पहले पानपोष अनुमंडल अस्पताल टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राउरकेला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राउरकेला महानगर निगम आयोग के प्रमुख, उस समय उपस्थित रहकर टीकाकरण पर विवरण प्रदान किया।  बाद में उन्होंने जेपी कोविड अस्पताल, हाई-टेक कोविड अस्पताल, शांति मेमोरियल कोविड अस्पताल , आईजीएच सुपर स्पेशियलिटी कोविड अस्पताल का दौरा कर इन अस्पतालों में चिकित्साधीन कोविड संक्रमित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में सुध ली। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अस्पताल में चल रहे इलाज पर भी चर्चा की।

इस दौरे के दौरान कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। श्री ओराम के दौरे के दौरान पानपोष संगठनिक जिला सभानेत्री लतिका पटनायक, प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निहार राय प्रमुख रूप से उपस्थित थे | उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता गंगाधर दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी |