समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
राउरकेला हरियाणा भवन में भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को
‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया।
अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण किया एवं पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। उन्होंने अपना कण-कण और क्षण-क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, महामंत्री गौतम रवानी, अशोक दास, संजय पासवान, मदन विश्वकर्मा, मोहन यादव, अश्विनी प्रमाणिक, परमेंद्र चौहान, शिवलाल रवानी, छोटेलाल मांझी, जितेंन बोइपाई आदि उपस्थित थे।





