बंडा़मुंडा़ में रही जन्माष्टमी की धूम

बंडा़मुंडा़ में रही जन्माष्टमी की धूम

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडा़मुंडा अंचल में रही जन्माष्टमी की धूम, रेलवे पुलिस बल प्रभारी आर.आर.सिह ने बैरक मंदिर में की पहली आरती।बंडामुंडा़ के सेक्टर सी, सेक्टर बी, और डी केबिन  अंचल के मंदिरो में मनाई गई जन्माष्टमी। रातभर किर्तन भजन किए गए।

इस दौरान बरसात भी होती रही मानो इंद्रदेव भी खुश होकर धरती पर अपना आशिश बरसा रहे हो। छोटे बच्चे मंदिरो में कृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर आये थे। ऐसा लगता था मानो मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया हो।