सड़क पर बिखरती स्वच्छ जल को रोकने की मांग

सड़क पर बिखरती स्वच्छ जल को रोकने की मांग
सड़क पर बिखरती स्वच्छ जल को रोकने की मांग

सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)

छत्तीसगढ़ के भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनुराग मित्तल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कांशीराम चौक के आगे, उड़ीसा रोड़, संस्कार स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग के सामने मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर के पास पानी का पाइप लाइन लिकेज हो रखा है।अनुराग ने कहा सड़क पर पानी इकट्ठा होने के कारण इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ सड़क को भी पानी इकट्टठा होने से नुकसान पहुँच रहा है! पाइप लाइन से पानी के लिकेज होने से अनावश्यक पानी का बहाव सड़क पर हो रहा है जबकि वर्तमान मे पानी का बचाव करना अंत्यत आवश्यक है।

इस शिकायत को लेकर अनुराग मित्तल द्वारा अपने साथी किशन अग्रवाल के साथ नगर पालिका कार्यालय में जाकर उपरोक्त विषय की जानकारी माननीय आयुक्त, नगर पालिका निगम को पत्र सौंपकर दी गई साथ ही इस मार्ग पर लिकेज होने वाले पाइप लाइन की मरम्मत की व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया गया ,ताकि अनावश्यक स्वच्छ जल की बर्बादी को रोका जा सके।