रंगेहाथ पकडे़ गए गौ मांस तस्कर
सूंदरगढ़ जिले के विभिन्न अंचलो में गौरक्षक और गौतस्कर के बीच तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। कुछ दिनों लागातार सिलसिलेवार तरीके से गौचालान पर बजरंगदल और ग्रामीणो द्वारा सख्ती दिखाने बाद आज जीवित गायो की जगह गोमांस पकड़ा गया।
गौमांस लेजाते पकड़े गए दो लोगों ने बताया की यह गौमांस बिसरा प्रखंड़ के नया बस्ती से लेकर आर.एस कालोनी के रास्ते राउरकेला ले जाया जा रहा था।किसी सूत्र से जानकारी पाकर बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने आर.एस कालोनी में ही दोनो को धर दबोचा और बंडा़मुंडा पुलिस के हवाले कर दिया। आर.एस कालोनी के रास्ते राउरकेला की ओर जाते समय सुबह के 5:30 बजे एक स्कार्पियो क्रमांक "ओडी14 5526" से छः बोरीयो में भरी गौमांस पकडी़ गई। इस स्कार्पीयो का चालक मोकिम अंसारी और इसी मार्ग से एक स्कूटर क्रमांक "ओआर 14 ए 9859" में 25 किलो गौमांस लेकर जा रहे शमशेर अंसारी को स्कुटर और मांस के साथ बंडा़मुंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताते चले कि जिले में इस प्रकार के माँस के लिए किसी भी कसाई खाने को प्रशासन द्वारा स्वीकृति नही दी गई है, ऐसे में गौ मांस का मिलना बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है।





