सीएचसी पर आशा संगठन की जिला अध्यक्ष की बैठक और ज्ञापन सौंपने का मामला

प्रेस विज्ञप्ति:

पूरा बाजार अयोध्या  आशा सुनीता की सांप के काटने से हुई दुखद मौत के मामले को लेकर आशा संगठन की जिला अध्यक्ष माया पांडे ने आज अपने समर्थकों के साथ सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा पर बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर सिंह को सौंपा गया, जिनसे बैठक के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जब अंकुर सिंह ने सीएससी पूरा पर कार्यरत एचसीआर श्याम बहादुर वर्मा से बातचीत करनी चाही, तो उन्हें सही जवाब नहीं मिला। श्याम बहादुर वर्मा ने जवाब देने के बजाय अपने कक्ष में जाने का निर्णय लिया। इस घटना से जिला पंचायत प्रतिनिधि नाराज हो गए और उन्होंने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही।

ज्ञापन में आशा संगठन की जिला अध्यक्ष माया पांडे ,सपना सिंह , सुनीता वर्मा, वंदना गौड़ ,अनीता सिंह  व उनके समर्थकों ने सुनीता की मौत के मामले में न्याय और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की। उनके अनुसार, इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा कर दिया है।