ओला और ऊबर की हड़ताल के बीच मुफ्त पीसीआर सेवा

ओला और ऊबर की हड़ताल के बीच मुफ्त पीसीआर सेवा

यात्रीयों को अपने गणतव्य तक पहुँचाने वाली टेक्सी सेवा प्रदाता कंपनी ओला और ऊबर के हड़ताल की वजह से ओडिशा की राजधानी एवं भुवनेश्वर महानगर के पुलिस कमिश्नर ने लोगों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस हड़ताल के दौरान जरूरतमंदो को हवाईअड्डे से अस्पताल तक पहुँचाने के लिए लोगों से अपील की है कि वे पुलिस की पीसीआर सेवा का उपयोग करें। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारिक X एकांट पर पोस्ट कर कहा कि - OLA और UBER की चल रही हड़ताल की वजह से, पुलिस कमिश्नरेट, भुवनेश्वर-कटक लोगों की सेवा करने और मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पैसेंजर को एयरपोर्ट से हॉस्पिटल छोड़ने के लिए तैयार है। पैसेंजर्स से रिक्वेस्ट है कि वे एयरपोर्ट पर मौजूद PCR गाड़ियों की मदद लें।