विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्सरी का उद्घाटन
सौ.जिला प्रेसक्लब (सुंदरगढ़)
आज का दिन "5 जून" को विश्व पर्यावरण दिवस का पालन पर्यावरण की सुरक्षा कि दृष्टि से सभी को उचित कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतू किया जाता है। इस वर्ष की थीम 'ओनली वन अर्थ', प्रकृति के साथ सामंजस्य में स्वच्छ और हरित जीवन को सक्षम करने के लिए नीतियों और विकल्पों में एक आदर्श बदलाव का आह्वान करती है।
एनटीपीसी दुलंगा पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। इसी भावना से आज एनटीपीसी दुलंगा में पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित किया गया। शिवम श्रीवास्तव, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी दुलंगा, श्रीधर जेना, एजीएम (आर एंड आर), उमेश सिंह, एजीएम (खनन),एवं दुलंगा के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक नर्सरी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अन्य सहयोगियों को एक वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
पिछले एक सप्ताह से एनटीपीसी दुलंगा ने लोगों से पर्यावरण को बचाने का आग्रह करने के लिए कई जगहों पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। इन प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने दुलंगा के कर्मचारियों और उनके परिवारों को पर्यावरण के संरक्षण, प्लास्टिक को त्यागने और लोगों को पानी और बिजली के संरक्षण के बिषय में शिक्षित करने के महत्व पर संदेश दिया।





