महापर्व छठ को लेकर विभिन्न छठ घाटों की सफाई कार्य जोरों पर
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में रहने वाले उत्तर भारतीयों का महापर्व छठ को देखते हुए पूरे जिले में छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य जोरो पर है। छठ व्रती आनेवाले रविवार के दिन इन घाटो में भगवान भास्कर को संध्या अरग देंगे और दूसरे दिन सोमवार की सुबह प्रातः अरग देंगे। छठ व्रतियो के लिए पूरे जिले में नगरपालिका, छठ ब्रतियो, जन प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों द्वारा छठ घाट की साफ सफाई एवं साज सज्जा की जा रही है।
इसीक्रम में राजगांगपुर में आस्था का महापर्व छठ को लेकर विभिन्न छठ घाटों की सफाई कार्य जोरों पर है। राजगांगपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर- 1 बाबा तालाब छठ घाट, वार्ड नंबर-6 बगीचा पाड़ा छठ घाट, वार्ड नंबर-7 कुंडु पाड़ा छठ घाट, वार्ड नंबर-8 लिपलोई छठ घाट, वार्ड नंबर-13 बारूपाड़ा छठ घाट, वार्ड नंबर-14 रानीबांध छठ घाट आदि इन सभी वार्डों के छठ घाटों की साफ सफाई कार्य बुधवार को स्थानीय नगरपालिका की ओर से शुरू की गई है। यह सफाई कार्य राजगांगपुर नगरपालिका के उपनगरपाल एमडी इरफान के निरीक्षण में हो रहा है। गौरतलब है कि सूर्य उपासना व आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी में समाज के लोग जुटे हुए है। घाटों की सफाई के साथ ही रंग रोगन का काम भी शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि जिन घाटों पर छठ का अर्ध्य । पड़ता है, उन घाटों एवं उनके आसपास के इलाकों की सफाई नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।





