विभिन्न धाराओं में छः गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले आर.एस कालोनी के बरटोली ग्राम निवासी संतोष राय (42) पुत्र विकास राय की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बंडा़मुंडा़ थाना की पुलिस ने लूट के समान बरामद करने के साथ बिभिन्न धाराओ में छः युवको को गिरफ्तार किया हैं।
संतोष राय द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दिनांक 04.07.2022 को अपराह्न लगभग 07.00 बजे. राजू जो श्री राय के घर में मजदुर का काम करता था ।
12 व्यक्तियों के साथ उसके घर आया और दो नग जेवरात की छिनतई को अंजाम दिया जिसमे एक चेन और एक ब्रेसलेट था। इसका विरोध करने पर उन्होंने श्री राय और उनकी पत्नी माधुरी राय के साथ मारपीट की। उनमें से 03-04 लोगों ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हे गलत इरादे से छूने की कोशिश की और गंदी भाषा में गाली दी। इसलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई के लिए इस मामले में थाने में सूचना दी।
इस मामले में बंडामुंडा थाने में पीएस केस नंबर 118 तारीक 04/07/2022 यू/एस 147/143/452/337/323/294/379/354/149 भारतीय दंड़ संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिसपर कारवाई करते हुए लूटे गए समानो को बरामद करने केे साथ छः लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियो में मो. अख्तर (22) पुत्र मो. गोपबंधुपाली निवासी असलम, अमरनाथ मंदिर के पास, 2. मोहम्मद सलीम (24) पुत्र- मोहम्मद कामूरुद्दीन, सेक्टर-21, नयाबाजार, 3. बिजय बंजारा (23) पुत्र- गुलपत बंजारा, मधुसूदन पाली, चांदिनी चौक, 4. अजय कुमार बंजारा (31) पुत्र गुलपत बंजारा मधुसूदनपाली, चांदिनी चौक, 5. राजकुमार साहू (26) पुत्र राकेश साहू मधुसूदनपाली, वार्ड संख्या 11, चांदिनी चौक सभी प्लांटसाइट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इन लोगो से बरामद समानो में एक सोने की चेन है जिसका मूल्य 2.5 लाख बताया जा रहा है, इसके अलावे,ब्रासलेट और तीन मोबाइल है।
इस घटना के संबंध में बंडामुंडा़ थाने में आयोजित पत्रकार सम्मेलनी में थाना प्रभारी बुलु स्वाईं ने घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी पत्रकारो को दी।





