विक्षिप्त महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

विक्षिप्त महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

आज मंगलवार की दोपहर के समय मनोहरपुर शहर में अवस्थित कोयल नदी पुल से कूद कर एक 35 वर्षीया महिला ने पुल से कोयल नदी में छलाँग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।  

सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार महिला का नाम फागुनी लकड़ा है और वह मनोहर प्रखंड के तिरला के टोंका टोली की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कोयल नदी पुल के बीच वाले हिस्से से नदी में कूद गई। मौके पर पुल से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया। महिला पानी के गहरे हिस्से में गिरी इसी कारण उसे कही चोट नहीं लगी। बाद में मामले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने महिला का प्रारंभिक जांच कर उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने बताया की महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है।