क्रिसमस में फादर ने दिया मानवता का संदेश

क्रिसमस में फादर ने दिया मानवता का संदेश

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

क्रिसमस पर सभी चर्चों में प्रार्थना सभा आयोजित  क्रिसमस पर्व को लेकर मनोहरपुर और आन्दपुर प्रखंड के मनोहरपुर चर्चतिरला,डोगाककाटा, चारबंदिया, रायडीह स्थित जीईएल, सीएनआई और संत जोसेफ रोमन चारबदिया चर्च में सोमवार की सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग भारी तादाद में प्रार्थना सभा में शामिल हुये। तमाम चर्चों को बेहतर तरीके से सजाया व रंग-रोगन किया गया था, सभी चर्चों में प्रभु यीशु मसीह का चरणी बनाया गया था, यीशु के जन्मोत्सव पर केक काटे गये। प्रायः लोग अपने-अपने घरों से केक, अरसा व अन्य पकवान लेकर आये थे एवं एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देकर पकवानों को आपस में बांटकर खाये।इस दौरान पारम्परिक नृत्य-संगीत व नाच-गान का सिलसिला भी चलता रहा।

क्रिसमस पर सीएनआई चर्च,  के प्रचारक/फादर एंजेल कंडुलना  ने प्रभु यीशु का संदेश जनता को देते हुये कहा कि यीशु का बलिदान हमें परमेश्वर के पास वापस लाने का एकमात्र मार्ग है, क्योंकि पाप हमें उनसे अलग करता है. लेकिन यीशु हमारे पापों को अपने ऊपर लेने के लिए तैयार थे. उन्होंने हमारे दंड को अपने ऊपर लिया और वह क्रूस पर उसके लिए चढ़ गए. प्रभु यीशु ने अपने जीवन में लोगों को सत्य, एक-दूसरे से प्रेम व मदद करने, दुश्मनों को क्षमा करने की शिक्षा दी। वह सिर्फ एक जाती या धर्म के लिये नहीं बल्कि सभी का उद्धार करने हेतु धरती पर आयें थे। प्रभु यीशु को जिसने ग्रहण किया वह अनंत जीवन पाया. उनकी प्रेम, करुणा, और कमजोरों की मदद करने की शिक्षाएं, आसपास के लोगो से बेहतर संबध बनाकर सहयोग करने आदि मानवजाति के लिये अहम संदेश दिये. और जगह-जगह पर नाच गान और भाईचारा से मिलकर पकवान सेवन किया गया।