वारदात के चंद घंटे बाद हिरासत में आरोपी
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
तमनार थाना अंतर्गत आनेवाले झरना ग्राम स्थित शारदा विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक एवं संचालक हेरम्ब चंद्र यादव द्वारा स्थानीय थाने में 10-11 अप्रैल की रात्रि स्कूल के छत के रास्ते अज्ञात चोरो द्वारा स्कूल के अंदर प्रवेश कर 2 नग कूलर और एक सीसीटीवी कैमरा व अन्य आवश्यक सामाग्रीयो को चोरी कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई। थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध (धारा 457,380 आईपीसी) के तहत पंजीबद्ध कर मामले की छानबीन की गई ।छानबीन के लिए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने कर्मचारीयो के साथ झरना ग्राम स्थित शारदा विद्या मंदिर जाकर चोरी की तहकीकात आरंभ की तथा चोरी के संबंध में स्कूल के कर्मचारियों एवं गांव के प्रमुख व्यक्तियों से पूछताछ की, जिस पर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा राजकुमार उर्फ पिंटू खड़िया और बसंत खड़िया को रात्रि संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे जाने की बात बताई। तत्काल थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों संदेहियों के ठिकानों पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिनसे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर 10-11 अप्रैल की रात्रि स्कूल से दो नग फाइबर के कूलर और एक सीसीटीवी कैमरे चोरी कर आपस में बांट लेने की बात कही। आरोपियों के निशानदेही पर फाइबर कूलर और सीसीटीवी कैमरा (कीमत 15,000 रूपये) जप्त कर दोनों आरोपी- (1) राजकुमार उर्फ पिंटू खड़िया पिता स्वर्गीय भोलाराम खड़िया, उम्र 21 साल (2) बसंत खड़िया पिता गंगाराम खड़िया,उम्र 20 साल दोनों निवासी झरना थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।





