घर आगमान पर अग्निबीर का हुआ जोरदार स्वागत

 घर आगमान पर अग्निबीर का हुआ जोरदार स्वागत

किसान का पुत्र सावन साहू बना अग्निवीर ,घर आगमन पर की ग्रामवासियों ने आत्मीयता के साथ स्वागत...

बिलाईगढ़। ब्लाक के सरसीवा अंचल के ग्राम तौलीडीह (ध)के किसान ओमनारायण साहू के पुत्र सावन साहू के अग्निवीर बनने के बाद प्रथम बार गांव आगमन पर सामाजिक जन एवं ग्रामवासियों की आत्मीयता के साथ किया स्वागत।
सावन साहू का पोस्टिंग मिसामारी आसाम में 71आईडी एस बटालियन में हुआ है। सावन बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है । और उनका लक्ष्य सैनिक बनकर देश सेवा करने का था। सावन के पिता ओमनारायण साहू   का कहना हैं कि सावन बचपन से ही सैनिक बनने की इच्छा रखते थे। और आज जब सावन साहू अग्निवीर बनकर घर पहुंचे तो उनके माता पिता की सीना गर्व से ऊंचा हो गया। 
सावन की आने की  खबर जब आस पास लोगों को पड़े तो सामाजिक जन एवं जन प्रतिनिधियों सहित अंचल के लोग बधाई  देने उमड़ पड़े। 

अग्निवीर सावन साहू का स्वागत मुख्य मार्ग विनोदी से लेकर गांव तक ग्रामवासियों ने देशभक्ति गीतों के साथ स्वागत सत्कार करते हुए ग्राम तौलीडीह  लाए और बधाई दी।
इस मौके पर  पुरुषोत्तम साहु सरपंच, सहदेव सिंह सिदार जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि , तेज राम साहू अध्यक्ष साहू समाज,  पुरन लाल साहू, दिलीप कुमार साहू , डगेश कुमार साहू, पीला राम साहू, राधे श्याम साहू , मान साय साहू, प्रेम लाल केवट ,नरेश कुमार नारंग , समाजिक सदस्यों में सेतु प्रसाद साहू, झाड़ू लाल साहू मंडल अध्यक्ष , योगेश्वर साहू मंडी अध्यक्ष ,अमरनाथ खटकर, लेख सिंह रात्रे ,  चंचला महिलाने ,रमशिला साहू सोसायटी अध्यक्ष , ललिता निराला, घनश्याम चंद्रा मंडी अध्यक्ष  ,श्याम साहू, उतरा साहू ,गोविंद साहू , कुलेश्वर साहू, नंदू साहू सहित ग्रामवासी गण मौजूद रहे।