भाजपा के बूथ प्रभारियो की बैठक
नुआगाँव प्रखंड में भाजपा की दावेदारी मजबूत करने के लिए भाजपा नेताओ ने भागदौड़ तेज कर दी है इसीक्रम में आज नुआगाँव "ख" में भाजपा के जिलापरिषद उम्मीदवार संजिता किस्पोट्टा को किस तरह जिताया जाए इसकी रणनीति बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष जसवंत साहु की अध्यक्षता में जोकेता स्थित कम्यूनिटी सेंटर में बूथ प्रभारीयो की बैठक बुलाई गई थी।
इस बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव के दावपेच और रणनीति का पाठ पढाने भाजपा बिधायक शंकर ओराम स्वयं उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करने और बिचार विमर्श करने तथा नये कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के लिए बूथ प्रभारीयो के अलावे छकन साहू, जगतपाल अहीर, बनेसर माहतो, चंद्रमणी सिंह जैसे भाजपा के बरिष्ठ नेता उपस्थित थे।





