चट्टान में दबकर चार मजदूरों की मौत
निर्माणाधीन स्क्रीन प्लांट-03 में चट्टान गिरने से 4 मजदूरों की मौत,6 घंटे के बचाव कार्य के बाद निकाले गए शव
मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजे किरंदुल क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन स्क्रीन प्लांट-03 में रिटेनिंग वाॅल निर्माण कार्य के दौरान चट्टान गिरने से से वहां कार्य कर 4 मजदूर उसकी चपेट में आ गए थे।
उक्त दुर्घटना में चार मजदूरों की चट्टान में दबने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रशासन पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष ( एसडीआरएफ) दल तत्काल राहत एवं लगाव कार्य में जुट गई। 6 घंटे तक चली इस राहत एवं वचाव कार्य के बाद चारो मृतकों का शव निकाल लिया गया। मृतकों में (1).बिट्टू बाला, पिता राजन बाला, उम्र- 26 वर्ष,निवासी-पश्चिम बंगाल (2).तुषार बाला, पिता रमेश बाला, उम्र- 49 वर्ष, निवासी - पश्चिम बंगाल, (3).निर्मल बाला, पिता सुधीर बाला, उम्र-56 वर्ष, निवासी-पश्चिम बंगाल और (4). संतोष कुमार दास, पिता रमाशंकर, उम्र-29 वर्ष, निवासी बिहार, के शव बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।मामले में थाना किरन्दुल द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है ।
इस मामले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) प्रबंधन ने बताया कि घटना स्थल पर दो कंपनियों का काम चल रहा था,जिसमें एलएनटी कंपनी और टाटा कंसलटेंसी शामिल है ।
जहां पर भूस्खलन हुआ है एसपी-3 प्लांट के ऊपर के हिस्से में टाटा कंसलटेंट कंपनी का काम चल रहा था और एलएनटी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने मजदूरों को वहां पर भेजने से पूर्व यह साफ नहीं कर पाए कि ऊपर के चट्टानों पर जो काम चल रहा है उससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
आखिरकार इसमें चार मजदूरों की जान गंवानी पड़ी साथ ही एक मजदूर को सिर पर और एक को कमर पर चोट लगने से दोनों घायल हो गए है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर लिया गया है दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच टीम बनाई गई है जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।





