लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रीय शोक
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के अंतर्राष्ट्रीय बाल शिल्पकार राजू साहू ने लता मंगेशकर के निधन पर बालू की आकृति बनाकर दी श्रद्धांजलि।
आपको बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई में आज रविवार के दिन निधन हो गया. लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. इस दौरान देश का राष्ट्रीय पताका (तिरंगा झंडा) लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा.
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनको 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम पसरा है. उनके निधन को सभी पार्टियों के नेताओ ने देश के लिए अपूर्णिय क्षति बताया है।
बता दें कि लता मंगेशकर ने आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली. ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ. निधन के वक्त उनकी उम्र करीब 92 साल थी.





