रेलवे से असंतुष्ट भूमि गंवाने वाले लोग हुए एकजुट

रेलवे से असंतुष्ट भूमि गंवाने वाले लोग हुए एकजुट

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडामुंडा़ रेलवे क्षेत्र में मूलवासीयो की जमीन को रेलवे द्वारा बलपूर्वक हथियाने का मुद्दा फिर एक बार जोर पकड़ने लगा है। 

आज बंडामुंडा़ नेपाली बस्ती, चूडी बस्ती, उत्तम बस्ती, बरकानी अंचलो के लोग एकजुट होकर नयाबाजार के होमियोपैथी मेडिकल कालेज चौक से एक जुलूस निकालकर रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंडामुंडा़ रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और रेलवे द्वारा अनधिकृत ज़मीन पर किया जा रहा निर्माण कार्य रोकने की मांग की।


महेशर तांति का कहना है कि जिस जमीन पर रेलवे द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वह ज़मीन रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उस जमीन पर रेलवे बलपूर्वक निर्माण कार्य करवा रही है। जबकि हमारी ओर से जिला प्रशासन और रेलवे के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। वही सालमी जोजो ने बताया कि कई लोगों के खड़ी धान के फसल पर जबरन मिट्टी पाट दी गई। धान पक चुका था और कटने के लिए 15 दिन ही शेष रह गए थे। हमें धान कटने तक की भी मोहलत नहीं दी गई।

इस विरोध प्रदर्शन का अगुवाई कर रहे महेश्वर तांति ने रेलवे प्रबंधन को पाँच दिनो की मोहलत दी है।कि वह विवादित जमीन पर अपना मालिकाना हक़ साबित करे या फिर निर्माण कार्य बंद करके उस निर्माण कार्य के लिए भू स्वामियों की हुई क्षति की क्षतिपूर्ति करे। 

धान की फसल पर मिट्टी डालकर निर्माण कार्य किए जाने के विरोध में एक जुट होकर लोगों ने मौके पर विरोध किया था।इस खबर को सारांश दैनिक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। 

देखे विडियो 

बंडामुंडा़ नेपाली बस्ती में रेलवे द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य का क्यों हो रहा है विरोध। और क्या है विरोधियों की मांग बता रहे है महेश्वर तांति 

देखे विडियो