रामलला समेत चारों भाइयों और माता सीता को आज बांधी गई राखी
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
मां शांता की तरफ से भगवान राम लला को चारों भाइयों के सहित माता सीता और हनुमान जी को भेजी गई राखी।
अनादी काल से चली आ रही रक्षाबंधन का यह पवित्र त्यौहार जो कि भाई और बहनों के लिए बहुत बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। श्रृंगी ऋषि आश्रम से मां शांता की तरफ से भगवान श्री राम लाल को चारों भाइयों सहित माता सीता और हनुमान जी के लिए भेजा गया रक्षाबंधन का पवित्र वह सूत्र और फल फूल अन्य सामग्री गाजेबाजे के सहित बड़े धूमधाम से रथ यात्रा निकाला गया इस अवसर पर अयोध्या में कारसेवक पुरम में पहुंच कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को समर्पित किया गया जिसे रक्षाबंधन के दिन भगवान श्रीराम लला को चारों भाइयों की सहित बांधा जाएगा इस बीच स्पर्श जिओ इंफ्रा के प्रबंधक समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने सभी अयोध्यावासी व देशवासियों को आभार प्रकट किया और सभी को उन्होंने यह रक्षाबंधन की पवित्र त्योहार पर यह संदेश दिया कि यह रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार जो की एक बंधनो से जोड़ता है इसे भाई और बहन के पवित्र रिश्ता में एक नजदीकी आती है।





