राजगांगपुर अंचल से दो झूलता शव बरामद

राजगांगपुर अंचल से दो झूलता शव बरामद

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर अंचल में दो झूलता शव बरामद होने से अंचल में सनसनी फैल गई है।
राजगांगपुर के ग्रीडको जाने वाले रास्ते के किनारे एक युवक रस्सी के फंदे से झूलता मिला। उक्त युवक की पहचान 35 वर्षीय बिमल बेहरा के नाम से हुई है। मृत युवक स्थानीय रानीबंध में रहकर स्थानीय कारखाना में काम करता था इसके अलावा छोटे मोटे व्यवसायी भी करता था। अभी तक युवक के आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चल पाया है, पुलिस शव को कब्जे में लेकर शवपरीक्षण के बाद शव परिजनो को शौप दिया गया तथा आत्महत्या के कारणो का पता लगाने के लिए इसकी जांच में लगी है। 
उसी तरह बीती रात राजगांगपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले काँसबहाल स्टेशन पाड़ा निवासी सोहन बेक नामक 35 वर्षीय युवक घर में किसी के ना होने पर घर के छत में लगे पंखे से विद्युत तार को बांधकर गले में फंदा लगा  कर आत्महत्या कर ली।
इस घटना की सूचना किसी ने कांसबहाल फांडी़ अधिकारी को दी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शव को जब्त कर शवपरिक्षण के बाद शव परिजनो को शौप दिया गया।