राउरकेला में हर्षोल्लास मनाई गई किन्नर दिवस

राउरकेला में हर्षोल्लास मनाई गई किन्नर दिवस

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला शहर में पहली बार किन्नर मां कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले 15 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया गया।

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ , पर फैसला देते हुए 15 अप्रैल, 2014 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, इस निर्णय के बाद किनारों को 'तीसरा लिंग' घोषित किया गया। इस निर्णय के अनुसार भारतीय संविधान के तहत दिए गए मौलिक अधिकार उन पर समान रूप से लागू होंगे, और उन्हें तीसरे लिंग के रूप में अपने लिंग की आत्म-पहचान का अधिकार दिया गया।

इस फैसले को भारत में लैंगिक समानता की दिशा में एक प्रमुख कदम के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। इसके अलावा, अदालत ने यह भी कहा कि क्योंकि किनारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के रूप में माना जाता था, इसलिए उन्हें शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में प्रवेश हेतू आरक्षण दिया जाएगा।

तब से हर साल 15 अप्रैल को एसोसिएशन ऑफ ट्रांसजेंडर एंड किन्नर  बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया जाता है।

राउरकेला में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और पैम्पलेट के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता का समर्थन किया, इस अवसर पर सभी ने एक साथ नृत्य किया, खुशी और प्यार के साथ जयकारे भी लगाए और शहरवासियो के साथ मिठाई और केक साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया।