मुण्डा राजाओ का सामूहिक राज्याभिषेक
पश्चिम ओडिशा के आदिवासी बहुल जिला सुंदरगढ़़ के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत के टांगरपाली गाँव में मुण्डा समाज के पाड़हा राजाओ का राज्याभिषेक किया गया।
कोयोमुंडा़ के जयप्रकाश लुगुन, तोफिन मार्की, तांइंदा के बासिल जोजो समेत कुल 10 राजाओ का राज्याभिषेक किया गया।
सबसे पहले नव निर्वाचित राजाओ और उनकी पत्नीयो के माथे पर तेल हल्दी का मिश्रण माथे पर लगाकर उन्हे पवित्र किया गया जिसके बाद राज्याभिषेक किया गया।
नये राजाओ का राज्याभिषेक महाराज सनिका मुंडा़ ने किया। नये राजाओ को पारबा परगना पाड़हा राजा बीरेंद्र जोजो ने शपथ ग्रहण करवाया, वही 22 पाड़हा के महासचिव लूथर तोपनो ने सभी नये राजाओ को पगडी़ बाँधे।और राजाओ की पत्नीयो को फूलो से सुशोभित मुकुट पहनाकर रानी बनाया गया।
सभी नये राजाओ के स्वागत में रंगारंगा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में ओडिशा के अलावे पड़ोसी राज्य झारखण्ड के राजा महाराजाओ ने अपने मंत्रिमंडल समेत शिरकत की।
सभी अतिथियो को फुलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
पूरे कार्यक्रम में सबसे खास बात यह देखने को मिली की गुलदस्ता हो या रानीयो के मुकुट, स्थानीय फूल पत्तियों से बनाए गए थे। मंच की सजावट भी स्थानीय फूलपत्तियो से की गई थी।





