अधेड़ महिला के साथ अनाचार करने वाले पुलिस की गिरफ्त में
सुमित जायसवाल(व्योरोचीफ)
कापू थाना क्षेत्र में आनेवाले पैकरा गाँव में दिनांक 10.02.2023 की शाम ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी कि गांव में रहने वाली अधेड़ उम्र की महिला जो घर में अकेली रहती है वह काफी समय से बाहर नही दिखी है,और अनिष्ट होने की आशंका जताई। सूचना पर थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक बलदेव साय अन्य कर्मचारियों के साथ महिला के गांव पहुंचे । महिला के घर के आस-पास मौजूद ग्रामीण महिला के 1-2 दिन से घर के भीतर रहने और बाहर आते नहीं देखने की बात बताये । थाना प्रभारी गांववालों के साथ तस्दीक कर महिला से पूछताछ किये । महिला स्वयं को चोटिल होने और अपनी स्थिति ठीक नहीं होने की बात बताई ।
थाना प्रभारी महिला की स्थिति देखकर उसे उपचार की आवश्यकता प्रतीत होने पर तत्काल कर्मचारियों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उचित इलाज के लिए रायगढ़ ले जाया गया । रायगढ़ में इलाज के दौरान महिला विवेचनाधिकारी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को पीड़ित महिला का बयान लेने के लिए भेजा गया । महिला ने अपने बयान में कहा कि गांव के दो युवक संजय रोहिदास और सुमित राम सारथी नामक दो युवक 07 फरवरी की दोपहर उसके घर नशे की हालत में आए थे और उसके साथ अनाचार किया।
मामले को संज्ञान में लेते हुए कापू पुलिस द्वारा आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संजय रोहिदास (19 साल) और सुमित सारथी (38 साल) को हिरासत में लेकर कोर्ट चालान कर दिया।





