मक्का की खेती चट कर गए हाथी
देवमनी माहतो (संवाददाता)
हाथियो का दल मक्के की खेती चट कर गए किसान को हुआ करीब बीस क्विटल का नुकसान।
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले टाँगरपाली गाँव में कुछ दिनो से लागातार हाथियों का आनाजाना जारी है।
हाथी इस गाँव के खेतो में लगे मक्के और केले की खेती ओर आकर्षित होकर आते है। केला,मक्का, बांस आदि हाथियों का प्रमुख आहार है। जिन्हे खाने हाथी अक्सर जंगल से गाँव की ओर निकल है।
हाथियो के दल ने टांगरपाली गांव के दिलिप माहतो के खेतो में लगी करीब बीस क्विटल मक्के की खेती खा गए और मक्के की खेत के पास लगे केला भी खा गए जिससे किसान को बहुत बड़ी क्षती हुई है





