मंगला किसान के बेटे विधायक प्रत्याशी की दौड़ में शामिल

राजगांगपुर में आगामी चुनाव को लेकर बिजद का स्थानीय डाक बंगला में चुनावी बैठक।। पूर्व विधायक एवं बीजद के राज्य उपाध्यक्ष मंगला किसान के नेतृत्व में चुनावी बैठक संपन्न हुई।। 

मंगला किसान के बेटे विधायक प्रत्याशी की दौड़ में शामिल

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर विधानसभा में ओडिशा की सत्तारूढ़ राजनैतिक दल बीजू जनता दल का स्थानीय डाक बंगला में एक चुनावी बैठक आयोजित की गई।
 इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिजद के पूर्व विधायक एवं बीजद के राज्य उपाध्यक्ष मंगला किसान के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन कर चुनावी बैठक की गई। इस सभा में तीनों प्रखंड़ के सभी वरिष्ठ बीजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे वार्ड स्तर पर पार्टी कैसे मजबूत होगी उस पर चर्चा की गई एवं सभी कार्यकर्ताओं को अपनी दायित्वों को निभाने पर जोर दी गई।

 विषेश रूप से आज की  बैठक में राजगांगपुर के विधायक प्रत्याशी पूर्व विधायक मंगला किसान के बड़े सुपुत्र अनिल किसान को आगामी चुनाव का टिकट दिलाने हेतु कार्यकर्ताओं के समक्ष बात रखी गई वही इस विषय में हमारे संवाददाता ने पूर्व विधायक मंगला किसान के बड़े सुपुत्र अनिल किसान से सीधे बात की उन्होंने प्रत्याशी चुनने को लेकर पार्टी के शिर्ष नेतृत्व पर छोड़ते हुए पिता के बताए रास्ते पर पार्टी को मजबूत करने की एवं अगर टिकट मिलता है तो उनके अधूरे कामों को पूरा करने  की बात रखी। 
ज्ञात हो कि बीजद के कुछ कार्यकर्ताओ का समर्थन पूर्व विधायक मंगला किसान के छोटे बेटे सुनील किसान को टिकट देने के समर्थन में है।
 
वही देखा जाए तो  अनेक प्रत्याशी बिजद के टिकट हेतु विधायक के दौड़ में लगे हुए हैं, अब  देखना यह होगा कि पार्टी के शीर्ष नेता एवं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राजगांगपुर विधानसभा के लिए किसे विधायक प्रत्याशी बनाते हैं फिलहाल इस पर चर्चा जोरों से चल रही है। 

उक्त बैठक में राजगांगपुर के पूर्व विधायक मंगला किसान ,टाउन अध्यक्ष राजेंद्र लंका, पार्टी से बहिष्कृत पर्व टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा, राजेंद्र बेहरा, बीजद के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता जीतू दास, नगरपाल श्रीमती माधुरी लागून, अल्पसंख्यक समुदाय के राज्य स्तरीय सचिव शोएब आलम, कुतरा ब्लॉक के अध्यक्ष अर्जुन जयपुरीया, एवं सैकड़ो की संख्या में बीजद कार्यकर्ताओं की उपस्थित देखी गई।