ब्राउनसुगर के कारोबार में संलिप्त तीन गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (मुख्य संवाददाता)
अंगुल जिला के तालचर स्थित कोयलरी थाना क्षेत्र में सफेद जहर कही जानेवाली ब्राउन सुगर का कारोबार होने की सूचना पाकर कोयलरी थाना प्रभारी राजेन्द्र नारायण पटनायक सदलबल अतर्किक ढंग से दबिश देकर इस नशे के कारोबार में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों के पास से १३४.५ ग्राम ब्राउन सुगर जब्त कर तीनो को कोर्ट चालान कर दिया गया है।
कोयलरी थाना क्षेत्र में आनेवाले साउथ बलंडा रेस्क्यू कालोनी स्थित पच्चीस वर्षिय मनोज साहू एक मोटरसाइकिल (पैसन) क्रमांक ओडी_१९आर८९६०, में ब्राउन सुगर लेकर जाते समय उसके पास से पुलिस को ९.७ ग्राम ब्राउन सुगर मिला है,उसी प्रकार तालचर नगर निगम बाघुआबोल अंचल से साठ वर्षिय कालिया वर्मा,एवं उनकेे तीस वर्षिय पुत्र लीपू वर्मा के घर से १२५ ग्राम ब्राउन सुगर जब्त किया गया है।
कोयलरी थाना के पुलिस कर्मियों ने मजिस्ट्रेट व तालचर के अतिरिक्त तहसीलदार सचितानंद नायक के उपस्थिति में इस सफेद जहर को जब्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इस सफेद जहर की चंगुल में फंसकर आज की युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट होकर असामाजिक कार्यों को अंजाम दें रहे हैं।
तालचर में चल रहे इस नशे के कारोबार ने आबकारी विभाग की कार्रशैली पर एक प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।





