शहीद गतसिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर तालचेर के देउलबेडा़ स्थित मंगलम क्लब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में तालचेर के उपजिलापाल विश्व मोहन रथ, लिंगराज महाप्रबंधक अजय देहुरी, देउलबेडा़ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक आलाम के उपस्थिति में 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस शिविर में उपजिलापाल श्री रथ ने स्वयं भी रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान जीवनदान है। रक्त की बूंद बूंद किसी का जीवन बचा सकती है।
महाप्रबंधक श्री देहुरी ने अपने वक्तव्य में कहा की प्रत्येक युवाओ को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में कई समाजसेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





