अब ठेकेदार भी डालमियां के विरोध में

राजगांगपुर स्थित डालमियां संयंत्र की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है ,तमाम धरना प्रदर्शन के बाद अब ठेकेदार भी अपने मजदूरों के बकाया वेतन को लेकर संयंत्र के द्वार पर धरना देने पर विवस हुए .

अब ठेकेदार भी डालमियां के विरोध में

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता ) 

राजगांगपुर : सुंदरगढ़ जिला में औद्योगिक नगरी कही जाने वाली राजगांगपुर शहर में पिछले  70 वर्षों से स्थित डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड के लाइन 3 गेट पर ठेकेदारों का जमावड़ा देखा गया , ये ठेकेदार संयंत्र का गेट बंद कर अपने मजदूरों को कंपनी में काम करने जाने से रोक रहे थे | मजदूरों को रोकने का कारण यह था कि ठेकेदारों का बकाया राशि का भुगतान संयंत्र द्वारा नहीं किया गया है ,इसी राशी के भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार संयंत्र के गेट संख्या ३ पर धरने पर बैठ गए |  

आपको बता दें कि डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड कंपनी में अनेक ठीकेदारों द्वारा अपने-अपने स्तर पर मजदूरों को काम पर लगाया गया है | जिसमें कुछ ठेकेदारों द्वारा वेतन ना मिलने पर  कल अपने-अपने मजदूरों को कंपनी में जाने से रोक कर कंपनी के लाइन 3 गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन करने लगे | कंपनी द्वारा इसकी खबर लगने पर ठेकेदारों के साथ चर्चा कर आगामी 16 अप्रैल को इस बकाया राशि पर चर्चा करने  का आश्वासन देकर गेट को खुलवाया |

ज्ञात हो कि कंपनी में हर वक्त अनेक तरह की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध करना कंपनी के पक्ष में अच्छा  संदेश नहीं है | इसके बावजूद कंपनी बेधड़क चलना कई प्रश्नों को जन्म दे रहा है | इस पर लोगों कि मांग है कि इस मामले में उच्च अधिकारीयों को हस्तक्षेप कर कंपनी के कार्य प्रणाली पर गहन जांच कर इन समस्याओं को दूर करने के लिए पहल करना चाहिए |