राउरकेला में अंतर्राष्ट्रीय वयोवृद्ध दिवस मनाया गया
अंतर्राष्ट्रीय वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर पनपोष उप-जिला में उप-जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस-2026 मनाया गया। छेंड थाना के पास मॉडल सीनियर सिटिज़न हेल्प सेंटर में आयोजित किया गया कार्यक्रम बुज़ुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और भलाई पर केंद्रित था। चंद्रकांत मल्लिक, डिप्टी कलेक्टर, पनपोष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं रवि मीणा, DFO, राउरकेला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। स्नेहा नायक, ASP, राउरकेला सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर, योगा अभ्यास, सचेतना कार्यक्रम, छात्रों के अलग-अलग कार्यक्रम,अंतर-पीढ़ीगत संबंध को मजबूत करना, पौधे लगाना और पौधे बांटने जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य शिविर को अच्छे से चलाने में राउरकेला सरकारी अस्पताल (RGH) की स्वास्थ्य टीम ने पूरा सहयोग किया।‘एक पेड़ माँ के नाम’ कैंपेन के तहत, पर्यावरण संरक्षण के बारे में सचेतना पैदा करने के लिए पौधे लगाए गए और पौधे बांटे गए। अतिथियों ने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, देखभाल और सहयोग की भावना को मजबूत करने और समाज में उनके तजुर्बे और योगदान को सम्मान करने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बुज़ुर्ग लोग और छात्रों ने हिस्सा लिया। पानपोष उप-जिला कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी ने कार्यक्रम को सफलतापुर्वक आयोजित करने और अच्छे से चलाने में सक्रीय सहयोग किया।





