21 मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

राजगांगपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार 21 मोबाइल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

21 मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता) 

राजगांगपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

 
21 मोबाइल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार


सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर  थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल लुटेरों की वारदात बढ़ती ही जा रही है।
इसकी शिकायत  राजगांगपुर थाने में लोगों ने की है. ये मोबाइल लुटेरे, बस अड्डा, बाजार जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सड़क पर खड़े होकर बात करते हुए लेगो से मोबाइल लूटकर  मोटरसाइकिल से तेजी से फरार हो जाते थे।


इसे देखते हुए सुंदरगढ़ पुलिस अधीक्षक सागरिकानाथ के निर्देशन में राजगांगपुर अनुमंडल पदाधिकारी विवश्त प्रधान ने विशेष टीम गठित कर विशेष  क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी.  कल तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया और उन्होंने मोबाइल लुटेरे होने की बात कबूल कर ली।  राजगांगपुर के एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि  पुलिस ने उसके पास से चोरी के 21 स्मार्टफोन और एक लाल रंग की हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त की और तीन मोबाइल चोरों को आज गिरफ्तार किया गया।  उधर, चोरी हुए मोबाइल फोन के मालिकों ने आवश्यक दस्तावेज दिखाकर अपने मोबाइल लिये और राजगांगपुर पुलिस का धन्यवाद किया।